राशन कार्ड में हेरफेर नहीं हो सकेगी। सभी राशन कार्ड आनलाइन किए जा रहे
हैं। शीघ्र ही सभी करीब 4 लाख 51 हजार 535 राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओें को
आनलाइन कर दिया जाएगा।
शुक्रवार को जिला पूर्ति कार्यालय से मिली
जानकारी के मुताबिक कानपुर देहात में अंत्योदय के करीब 51 हजार 147, गरीबी
रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले करीब 82 हजार 862 व गरीबी रेखा से ऊपर
(एपीएल) के करीब 3 लाख 17 हजार 526 उपभोक्ताओं को आनलाइन किया जाना है।
आनलाइन का मुख्य उद्देश्य राशन वितरण को और अधिक पारदर्शी बनाना है। डाटा
फीडिंग कार्य विभाग में तेजी से चल रहा है।
शीघ्र ही सभी 4 लाख, 51 हजार
535 उपभोक्ताओं को आनलाइन जोड़ दिया जाएगा। राशन कार्डों के फार्मोें में
गलतियों के चलते डाटा फीडिंग में असुविधा हो रही है।
अभी तक अंत्योदय
में 51 हजार 147 के सापेक्ष 37 हजार 711, बीपीएल में 82 हजार 882 के
सापेक्ष 47 हजार 531 व एपीएल में 3 लाख 17 हजार 526 के सापेक्ष 96 हजार 145
राशन कार्डों को आनलाइन किया जा चुका है।
अभी तक करीब 1 लाख 81 हजार 387
राशन कार्डों का डाटा फीड किया जा चुका है।