फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नृत्य और मोनो एक्टिंग में किरन अव्वल

Sat, 13 Dec 2014 01:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसजीयू पीजी कॉलेज में शुक्रवार को वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। अंतिम दिन पांच प्रतियोगिताएं हुईं। नृत्य और मोनो एक्टिंग में किरन को प्रथम विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक/ प्राचार्य डॉ. एससी मिश्र, डॉ. पीपी सिंह, डॉ. हरीश सिंह, डॉ. पर्वत सिंह ने प्रिया यादव व आराधना सिंह को प्रथम, अशुरिमा व देवकी प्रजापति को द्वितीय, प्रिया द्विवेदी व पूर्णिमा देवी को तृतीय विजेता घोषित किया। नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. लेखा सेंगर, डॉ. रंजन तिवारी, डॉ. पीपी सिंह ने किरन को प्रथम, चांदनी को द्वितीय, संगीता को तृतीय विजेता घोषित किया।
मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. केके सिंह, डॉ. रवींद्र सिंह, डॉ. अशेष पाठक, संजय सिंह ने किरन को प्रथम, अनुराग को द्वितीय, शुभा मिश्रा को तृतीय विजेता घोषित किया।
विज्ञापन

गीत प्रस्तुतीकरण में निर्णायक/ पूर्व प्रचार्य डॉ. एसपी तिवारी, डॉ. सविता गुप्ता, डॉ. लेखा सेंगर, डॉ. अशेष पाठक ने शुभा मिश्रा को प्रथम, अशुरिमा को द्वितीय, सवा को तृतीय विजेता घोषित किया।
 ‘जीविकोपार्जन के लिए पवित्र साधनों का औचित्य’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. रजनी त्रिपाठी, डॉ. मीनाक्षी व्यास, डॉ. हेमेंद्र सिंह, डॉ. केके सिंह ने ईशू अग्रवाल को प्रथम, आराधना को द्वितीय, प्रिया यादव को तृतीय विजेता घोषित किया।
कॉलेज के प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी, ओमप्रकाश द्विवेदी, डॉ. मुकेश द्विवेदी, डॉ. पर्वत सिंह, डॉ. संदीप पाठक, डॉ. रमणीक श्रीवास्तव, सुनील कुमार, अवनीश कुमार आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें