कानपुर की राजकीय आईटीआई पांडु नगर में ऑनलाइन प्लेसमेंट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हर वर्ष गर्मियाें में पास आउट बैचों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव होती थी पर इस बार कोरोना के चलते यह नहीं हो पाई है।
प्रिंसिपल केएम सिंह ने बताया कि दस से ज्यादा कंपनियों से ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव और अप्रेंटिसशिप के लिए बात हो चुकी है। प्लेसमेंट प्रभारी प्रमोद पांडे ने बताया कि ये कंपनियां ऑनलाइन टेस्ट और वीडियो कॉलिंग एप से साक्षात्कार लेंगी। छात्रों को संस्थान के फेसबुक पेज Placement cell Kanpur और Placement cell Knp पर कंपनियों की सूचना दी जाएगी।
अभी तक हीरो मोटोकॉर्प गुरुग्राम, डोनाल्ड्सन इंडिया फिल्टर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, एसएस कंट्रोल सिस्टम औरंगाबाद, रुचा इंजीनियरिंग लिमिटेड औरंगाबाद आदि कंपनियों से बात हो चुकी है। 31 मई के बाद ऑनलाइन टेस्ट और साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो सकती है।