फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनकी थर्मल पॉवर प्लांट में 363 कामगारों की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में कोरोना महामारी के दौर में बेरोजगार हुए कुशल कामगारों के लिए पनकी स्थित थर्मल पॉवर प्लांट (परियोजना-2) से राहत भरी खबर आई है। निर्माणाधीन पॉवर प्लांट में अभी 363 कुशल कामगारों की आवश्यकता है। आगे और कुशल कामगारों की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

पॉवर प्लांट के अधिकारियों ने जिला उद्योग केंद्र को अलग अलग ट्रेड और कार्य के लिए कामगारों की मांग भेज दी है। कामगारों की तलाश का जिम्मा जनशिक्षण संस्थान को सौंपा गया है।
लॉकडाउन से पूर्व यहां 1600 श्रमिक काम करते थे। इनमें से 70 फीसदी श्रमिक अपने घरों को चले गए। कारपेंटर, हेल्पर, वेल्डर जैसी तमाम ट्रेड में कुशल कामगारों की आवश्यकता है। प्लांट के अधिकारियों ने बाहरी राज्यों से आए कुशल कामगारों के अलावा जिले के कौशल विकास केंद्रों में ट्रेनिंग प्राप्त लोगों से यहां रोजगार उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन

जनशिक्षण संस्थान के निदेशक राजेश कुुमार बाजपेई बताते हैं कि कामगारों का डाटा जुटाया जा रहा है। अकुशल कामगारों को प्लांट में ही जरूरी ट्रेनिंग उपलब्ध कराई जाएगी। जिले की अन्य औद्योगिक इकाइयों के सामने यदि श्रमिकों का संकट है तो वे जन शिक्षण संस्थान को अपनी मांग भेज सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें