यूपी के औरैया जिले में रविवार को बिधूना कोतवाली पुलिस व सर्विलांस पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से ऑनलाइन ठगी करने वाले चार आरोपी हत्थे चढ़े हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने एक कार, 13 मोबाइल व काफी संख्या में आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पकड़े गए आरोपी राष्ट्रीय स्तर के अपराधी हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी एक माह की कम से कम 40 हजार रुपए की कमाई है। पकड़े गए आरोपी हाईस्कूल व गिरोह का मास्टरमाइंड इंटरमीडिएट तक पढ़ा है।
एसपी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी से बचने का सिर्फ एक ही तरीका सतर्कता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन आने वाले अपरचित लोगों के फोन पर अपने खाते, एटीएम संबंधी जानकारी किसी भी हालत में शेयर न करें।