फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के खिलाफ बीजेपी नेता ने खून से लिखा शिकायती पत्र मुख्यमंत्री को भेजा, लगाए कई गंभीर आरोप

Sun, 25 Aug 2019 05:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर/ उन्नाव
विज्ञापन
खून से लिखा शिकायत पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उन्नाव सीएमओ के खिलाफ बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री योगी को खून से शिकायती पत्र लिखा है। पत्र में सीएमओ पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष ने नवजात बच्चे की मौत के प्रकरण में स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच में लापरवाही का आरोप लगा मुख्यमंत्री को खून से लिखा शिकायती पत्र भेजा है।

विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष दुर्गेश राठौड़ के नवजात बच्चे की नौ जून 2019 को नवाबगंज सीएचसी में मौत हो गयी थी। आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई थी, जिससे बच्चे की मौत हुई। मामले की जांच सीएमओ लालता प्रसाद कर रहे हैं। सीएमओ पर जांच में लापरवाही व स्वास्थ्य कर्मियों को बचाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की धमकी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें