फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ऑनलाइन सट्टा मामला, फरार सटोरिये रिंकू का थाईलैंड, श्रीलंका तक था आना जाना, ट्रैवल हिस्ट्री से हुआ खुलासा

Wed, 16 Sep 2020 02:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हाईटेक सटोरियों को भेजा गया जेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ऑनलाइन सट्टा खिलाने और खेलने के आरोप में फरार सरगना रिंकू सरदार का थाईलैंड और श्रीलंका तक भी आना जाना था। पुलिस ने उसकी ट्रैवल हिस्ट्री निकाली तो यह जानकारी सामने आई। आशंका है कि सट्टे का धंधा जमाने बाहर जाता था।
विज्ञापन


उसके नाम से दो पासपोर्ट भी मिले हैं। पुलिस को यकीन है कि फर्जीवाड़ा कर दो पासपोर्ट बनवाए गए हैं। इस संबंध में पासपोर्ट कार्यालय से जानकारी मांगी गई है। पुलिस ने छह सटोरियों को गिरफ्तार कर 93.72 लाख का सट्टा पकड़ा था।

गुरप्रीत सिंह बेदी, ईशान, विनोद, रीजक, नीशू व एक अन्य को पकड़ा था। काकादेव निवासी रिंकू सरदार अभी फरार है। उसके दो पासपोर्ट मिले हैं। हैरानी की बात ये है कि दोनो पासपोर्ट की वैधता अभी बाकी है। ऐसे में दूसरा पासपोर्ट कैसे बन गया, इस संबंध में जानकारी मांगी है। फर्जीवाड़े की पुष्टि होती है तो एक रिपोर्ट और दर्ज होगी। जांच में पता चला है कि रिंकू तीन बार थाईलैंड गया। कई बार श्रीलंका भी गया। 
विज्ञापन


राजनीतिक शरण में सोनू
सोनू सरदार जयपुर में रहता है। कानपुर में हुई कार्रवाई के बाद से फरार है। पुलिस ने राजस्थान पुलिस से संपर्क किया है। एक टीम जयपुर में है। सूत्रों के मुताबिक सोनू राजस्थान से लेकर यूपी के कई नेताओं के संपर्क में है। नेताओं ने उसे संरक्षण दे रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें