फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थोक में नरम तो फुटकर में भाव खा रहा प्याज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। थोक में प्याज के दामों में उठापटक मची हुई है। सरकार की ओर से कांदा एक्सप्रेस चलाने और 35 रुपये किलो में प्याज बेचने के आदेश के बाद से इसके दामों में कमी आई थी। इसका असर फुटकर बाजार पर भी दिखा था। अब फिर मांग बढ़ने से फुटकर में प्याज के दाम 60 रुपये किलो पहुंच गए। अभी तक यह 50-55 रुपये किलो था। वहीं शनिवार को थोक में प्याज 35-40 रुपये किलो में बिका। एक सप्ताह पहले तक भाव 40-45 रुपये किलो अलग-अलग गुणवत्ता के अनुसार था।
विज्ञापन

सरकारी आदेश के बाद प्याज खरीदने वाले व्यापारी कांदा एक्सप्रेस के आने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल यह दिल्ली पहुंच चुकी है। संभावना है कि शहर में भी जल्द सस्ते प्याज की रैक आएगी। इस बीच फुटकर में प्याज का भाव फिर बढ़ गया है। हरी सब्जी व्यापार मंडल चकरपुर मंडी के अध्यक्ष सौरभ पांडेय और कृषि उत्पादन मंडल समिति चकरपुर के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि मंडी में शनिवार को 20-25 ट्रक प्याज आया। पिछले सप्ताह तक 40-45 ट्रक प्रतिदिन आ रहे थे। आवक आधी रह गई है। सावन खत्म होने के साथ खपत बढ़ी है। प्याज की बढ़ती कीमतों को थामने के सरकारी प्रयासों के चलते थोक के भावों में कमी देखी जा रही है। थोक में प्याज के दाम में पांच रुपये प्रति किलो की कमी आई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें