Kanpur News: हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। वीडियो हनुमंत विहार इलाके का नहीं लग रहा है, मामले की जांच की जा रही है।
कानपुर में सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें बुलेट सवार एक युवक का दोनों हाथ में तमंचे से फायरिंग करता दिख रहा है। बाइक को जो युवक चला रहा था, उसने अंगौछे से मुंह ढक रखा था। 15 सेकेंड का वायरल वीडियो हनुमंत विहार थानाक्षेत्र का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक 15 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में बुलेट सवार दो युवकों में पीछे बैठा युवक दोनों हाथों में तमंचे लेकर फायरिंग करते हुए दिखाई दिया। वीडियो में खलनायक मूवी का गाना बज रहा था। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने चलती बुलेट में तमंचा लोड किया।
इसके बाद हवाई फायरिंग की। उनके साथ दूसरी बाइक से चले रहे युवक वीडियो बना रहे थे। हनुमंत विहार थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी हुई है। वीडियो हनुमंत विहार इलाके का नहीं लग रहा है, मामले की जांच की जा रही है।