फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटकर गिरी हाईटेंशन लाइन, पूरे गांव में दौड़ा करंट, 1 की मौत कई घायल, लाखों रुपये का नुकसान

Wed, 17 Oct 2018 07:33 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सौरिख क्षेत्र के सरायकायम गांव में बुधवार सुबह एचटी लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से घरों में हाईटेंशन करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई और महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घरों में लगे लाखों रुपये के उपकरण भी जलकर राख हो गए। बिजली आपूर्ति बंद कराने के लिए लोगों ने फोन लगाया लेकिन किसी अधिकारी का फोन नहीं उठा। गांव पहुंचे एसडीएम ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया। 
विज्ञापन


सरायकायम गांव में बुधवार सुबह करीब पांच बजे एचटी लाइन टूटकर एलटी लाइन पर गिर गए। इससे गांव के करीब 150 घरों में एलटी लाइन का करंट दौड़ गया। इससे घरों में लगे उपकरण जलने लगे। यह देख जसवंत जाटव (32) पुत्र लल्ला सिंह बोर्ड से मोबाइल चार्जर और श्रीकृष्ण का बेटा सुनील (36) कूलर का प्लग निकालने लगा। दोनों करंट की चपेट में आने से झुलस गए। मुलायम सिंह की छत में करंट दौड़ गया। इससे छत पर लकड़ी लेने गई उनकी पत्नी अंशू (22) भी करंट से झुलस गई। कई अन्य लोगों को भी करंट के झटके लगे। दहशत में लोग घरों से बाहर भागे। 
 
विज्ञापन

दीपावली बाद होनी थी बेटी की शादी...

खेत में भी एक तार टूटकर गिरा पड़ा था। सुबह शौच के लिए निकले रामशंकर (45) पुत्र सीताराम बाथम खेत में पड़े तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने में राकेशबाबू (50) पुत्र नाथूराम और सुखेंद्र (50) पुत्र रामेश्वर दयाल भी गंभीर रूप से झुलस गए। रामशंकर की तो मौके पर ही मौत हो गई। घर के बाहर झाड़ू लगा रहा प्रशांत (12) पुत्र सुरजीत बाथम तीनों को बचाने पहुंच गया। वह भी करंट से झुलस गया। हादसे से गांव में हाहाकार मच गया। कुछ लोगों ने बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए फोन लगाए लेकिन किसी अधिकारी का फोन नहीं उठा।


आनन फानन में कुछ लोग बाइक से बिजलीघर गए तब कहीं बिजली आपूर्ति बंद हुई। ग्रामीणों ने सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। रेफर लेटर पर अस्पताल का नाम न होने से परिजन घायलों को घर ले आए। गांव पहुंचे एसडीएम गौरव शुक्ला, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम राकेशबाबू को परिजनों ने लापरवाही की शिकायत की। एसडीएम ने फोन पर डॉक्टर को फटकार लगाई और एंबुलेंस से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया। ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों के घरों की छत के ऊपर से एचटी लाइन के तार निकले हैं। उन्हें हटवाने के लिए कई बार अधिकारियों से कहा जा चुका है लेकिन कोई सुनवाई हो रही है। 

दीपावली बाद होनी थी बेटी की शादी
मृतक रामशंकर के दो बेटे अर्जुन, भीम और एक बेटी देवकी है। बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। पत्नी सुशीला देवी ने बताया कि दीपावली के बाद देवकी की शादी थी। उपजिलाधिकारी ने मृतक के आश्रितों को किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें