आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनाएं बंद होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां
सोमवार सुबह करीब पांच बजे फिर एक हादसा हुआ। जिसमें एक महिला की मौत हो गयी और पति व बेटा घायल हैं।
यह घटना आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज जिले के तालग्राम में भवनियापुर की है। यहां कन्टेनर में पीछे से एक कार टकरा गई। कार में सवार महिला मीनू सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पति सोनू लाल व बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।
घायलों को तिरवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार पटना निवासी है। जो दिल्ली से शादी समारोह में शामिल होकर पटना के लिए लौट रहे थे।