फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM योगी के कोबरा कमांडो के घर चोरी, लाखों का माल पार 

Tue, 12 Dec 2017 09:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
टूटी हुई सेफ व बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले के रुरुगंज कस्बे के पूर्वांचल बैंक के निकट निवासी व मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कोबरा कमांडो जवान के घर शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर एक लाख नगद व करीब चार लाख के जेवर पार कर दिए। वहीं, घर के बाहर दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल पार कर दिया। सुबह जब घर के लोग जागे तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी। 
विज्ञापन

 
32 बटालियन पीएसी में नियुक्ति पाए शिववीर सिंह पुत्र भारत सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में नियुक्त है। घर पर उनकी पत्नी रीना और एक बच्ची रहती है। शनिवार शाम पत्नी बेटी के साथ खाना खा कर सो गई। रात के समय चोर ताला तोड़कर अंदर घुस आए और आगे वाले कमरे की एक अलमारी का ताला तोड़ दिया।  
सेफ में रखे एक लाख रुपये नगद व करीब चार लाख के जेवरात पार कर दिए। घर के बाहर बनी दुकान में कस्बे का शहजाद कपड़े की दुकान किए है। चोरों ने दुकान का भी ताला तोड़कर गोलक में रखे दस हजार नगद, कपड़े व साड़ियां पार कर दी। सुबह जब कमांडो की पत्नी रीना उठी तो नजारा देख दंग रह गई। उसने पति को सूचना दी।
विज्ञापन
 
चोरी की घटना देख मोहल्ले वालों की भीड़ लग गई। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रीना ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल गुरुचरण ने बताया कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें