यूपी में कन्नौज जिले के तिर्वा में शनिवार को एचटी लाइन का तार जोड़ते समय तीन ग्रामीण करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गयी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तिर्वा उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। डॉक्टरों ने एक की हालत नाजुक देख उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 4
घटना के बाद बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यह घटना कन्नौज जिले के ठठिया थानाक्षेत्र की है। यहां खैरनगर गांव के समीप एचटी लाइन का तार टूटकर नीचे आ गिरा। बिजली न आने से जोतपुर्वा व लक्षमनपुर के ग्रामीण परेशान हो गए। इसके बाद ग्रामीण फाल्ट खोजने के लिए निकल पड़े। तभी ग्रामीणों ने खैरनगर गांव के पास तार टूटा देख विधुत विभाग को आपूर्ति बंद करने की सूचना दी।
विज्ञापन
3 of 4
आक्रोशित ग्रामीणों ने की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
बिजली शटडाउन होते ही जोतपुर्वा निवासी योगेश (31) पुत्र सोवरन सिंह, लक्षमनपुर निवासी सूर्यभान पुत्र देवनारायण, कमलेश पुत्र श्रीकृष्ण तार जोड़ने लगे। तभी अचानक आपूर्ति आ गई, जिसमें तीनों लोग झुलस गए। जिन्हें ग्रामीणों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां योगेश की उपचार के दौरान मौत हो गई।
एचटी लाइन जोड़ते समय झुलसे ग्रामीण की हालत गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
घायलों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर के हैलेट अस्पताल में रेफर कर दिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विधुत विभाग के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही तिर्वा उपकेन्द्र पर जमकर हंगामा काटा। उत्तेजित ग्रामीणों ने कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।