फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: आईआईटी कानपुर में धमाकेदार ‘उद्घोष’-2018, संगीतकार राहुल राम के गानों पर झूमे आईआईटीयन्स

Fri, 05 Oct 2018 01:24 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- स्पोर्ट्स फेस्टिवल उद्घोष-2018 शुरू, पहले दिन हुए कई खेल
- इंडियन ओसियन बैंड ने धमाकेदार दी प्रस्तुति, देर रात तक गानों पर झूमे खिलाड़ी
- 22 प्रतियोगिताओं में 200 कॉलेजों के छात्र-छात्रों ने किया प्रतिभाग
विज्ञापन
1 of 6
आईआईटी कानपुर में धमाकेदार ‘उद्घोष’, देशभर के संस्थानों से आए छात्र
आईआईटी कानपुर में स्पोर्ट्स फेस्टिवल ‘उद्घोष-2018’ का शुभारंभ इंडियन ओसियन बैंड ने अपनी धमाकेदार परफार्मेंस से किया। कैंपस में छात्र और खिलाड़ी बैंड की धुन पर झूमते रहे। सुबह से ही आईआईटी के मैदानों में खेल की शुरुआत हो गई थी। प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से आए करीब ढाई हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ‘उद्घोष-2018’ का अमर उजाला’ मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन

2 of 6
आईआईटी कानपुर में धमाकेदार ‘उद्घोष’, देशभर के संस्थानों से आए छात्र
इंडियन ओसियन बैंड के संगीतकार राहुल राम, हिमांशु जोशी, ड्रम में अमित किलाम, निखिल कुमार, निखिल राय, विक्रम मिश्रा, तबला में तूहीक चक्रवर्ती ने साथ दिया।
 
विज्ञापन

3 of 6
आईआईटी कानपुर में धमाकेदार ‘उद्घोष’, देशभर के संस्थानों से आए छात्र
बैंड ने ‘अरे रुक जा बंदे, तू किस रेल से गुजरता है’, ‘नदियां है हम बहने दो’ आदि गानों पर खिलाड़ियों को झुमा दिया। बैंड ने अपनी धुन से पूरे परिसर को संगीतमय कर दिया। बैंड ने ऑन रिक्वेस्ट गाने भी गाए। रंग बिरंगी व दूधिया रोशनी से नहाया आईआईटी देखते बन रहा था। अन्य प्रदेशों से आए खिलाड़ियों र्ने आईआईटी के प्रोग्राम व बैंड की प्रशंसा की।
 

4 of 6
राहुल राम
इस मौके पर संगीतकार राहुल राम को गौतम गंभीर का हस्ताक्षर किया हुआ बैट भेंट किया गया। राहुल राम गाने के साथ-साथ गिटार बजाते हुए स्टेज पर जमकर झूमे और गानों से श्रोताओं में उत्साह भर दिया।
 
विज्ञापन

5 of 6
आईआईटी कानपुर में धमाकेदार ‘उद्घोष’, देशभर के संस्थानों से आए छात्र
ये प्रतियोगिताएं हुईं
बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, हॉकी, चेस, कैरम, हैंडबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, स्क्वैश, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग आदि।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईआईटी कानपुर में धमाकेदार ‘उद्घोष’, देशभर के संस्थानों से आए छात्र
कानपुर वालों के लिए लिखा है कटियाबाज 
राहुल राम ने कानपुर वालों के लिए लिखा गीत ‘कटियाबाज’ और मसान फिल्म का गाना भी गाया। जैसे ही राहुल राम ने गाने की शुरुआत की तो खिलाड़ियों ने जोरदार तालियों से अभिवादन किया। गीत खत्म होते ही वन्स मोर-वन्स मोर कहते हुए दोबारा गाना सुनने की मांग भी की। कटियाबाज गाना लोगों को काफी पसंद आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें