फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर हिंसा: पुलिस पर पत्थर बरसाने वाला एक और गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में कैद थी तस्वीर

Fri, 07 Feb 2020 04:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सीएए के विरोध में हुई हिंसा के दौरान पुलिस पर पत्थर बरसाने वाला एक और उपद्रवी बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बजरिया स्थित कंघी मोहाल मस्जिद केसामने रहने वाले अदनान की पत्थर बरसाते हुए तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद थी।
विज्ञापन


हिंसा के मामले में पुलिस 15 उप्रदवियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि  अदनान को चमनगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिंसा के दौरान वह भीड़ में सबसे आगे आकर पुलिस पर पत्थर बरसाने के साथ गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी करता कैमरे में नजर आया था।

फुटेज से उसकी पहचान करवाने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की तो शहर छोड़कर भाग निकला था। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन में शामिल होने आया था। जानकारी पाते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


एसपी पूर्वी ने बताया कि इसके पहले चमनगंज और बाबूपुरवा से 15 उप्रदवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें पांच पीएफआई सदस्य भी शामिल हैं। फरार चल रहे उपद्रवियों में ज्यादातर की पहचान कर ली गई है। उन्हें भी पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें