फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में लगा एक मीटर, थमा दिए दो बिल

Fri, 18 Jul 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में गुरुवार को तीन स्थानों पर बिजली निगम द्वारा मेगा शिविर लगाए गए। पहले दिन यहां पहुंचे उपभोक्ताओं ने बिजली बिल गलत आने, मीटर मेें खराबी होने, एक बिजली मीटर लगा होने की जगह दो बिल आने के साथ कनेक्शन होने के बाद भी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने जैसी शिकायतें कीं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि कई-कई महीने तक बिलिंग नहीं की जा रही है। इससे बकाया बढ़ रहा है। एक साथ इतना बिल जमा नहीं कर सके तो कनेक्शन काट दिया गया। आरोप लगाया कि बिलिंग का काम बिजली निगम का है। समय पर बिल मिल नहीं रहा इससे बकायेदारी बढ़ रही है। जिससे अब लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
शिविर में अधिकारियाें से बिल संशोधन का आश्वासन लेकर फरियादी लौट गए। आवेदन के बाद लंबित नए कनेक्शन की शिकायत लेकर फरियादी पहुंचे तब कनेक्शन जारी किए गए। झींझक खंड के शिवली उपकेंद्र में विधायक पूनम संखवार भी मौजूद रहीं। शिविर में 19 शिकायतों में सात का समाधान हुआ। रनियां खंड के रायपुर उपकेंद्र में सांसद देवेंद्र सिंह भोले व मुख्य अभियंता रामनरेश रहे। यहां 82 शिकायतों में 38 का समाधान और पुखरायां खंड के पुखरायां उपकेंद्र में 75 शिकायतों में 44 के समाधान का दावा किया गया।
विज्ञापन

...............
केस एक :
कई माह नहीं हुई बिलिंग, काट दिया कनेक्शन
रायपुर उपकेंद्र के शिविर में पहुंचीं सरवनखेड़ा की रेखा ने बताया कि चार माह से बिलिंग नहीं हुई। पांचवें माह में एक साथ बिल थमा दिया गया। बिल जमा नहीं कर सकी तो कनेक्शन काट दिया गया। इसी मोहल्ले की माधुरी ने बताया कि कई माह से बिलिंग नहीं हुई। एक साथ 24 हजार का बिल थमा दिया। जमा नहीं कर सकीं तो कनेक्शन काट दिया। बिल संशोधन का आश्वासन मिला है। इसके बाद दोनों मायूस होकर लौट गईं।
.................
केस दो :
अधिक आ रहा बिल, नहीं हुआ समाधान
पुखरायां उपकेंद्र में आए हैदरपुर के इब्ने अब्बास ने बताया कि बहन तसकीन फातिमा के नाम कनेक्शन है। मार्च 2024 में बिल पूरा जमा था। अब अधिक बिल आ गया। शिविर में गुहार लगाई तो मीटर की जांच की गई। मगर समाधान नहीं मिला। शास्त्री नगर निवासी मकसूद ने बताया कि बिल अधिक आया है। संशोधन कर बकाया जमा कर दिया। बरौली निवासी यासीन ने बताया कि कनेक्शन होने के बाद भी बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जबकि इसके पूर्व कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब अधिकारी समाधान का आश्वासन दे रहे हैं।
...................
केस तीन :
लगा है एक मीटर और थमा रहे दो बिल
शिवली उपकेंद्र में लगे शिविर में पहुंचे मारग मैथा निवासी मदनलाल ने बताया कि वर्ष 2011 में कनेक्शन लिया था। इसका बिल लगातार जमा कर रहे हैं। मगर नया बिल 2018 से शुरू हो गया। एक मीटर लगा है। मगर दो बिल आ रहे हैं। बिजली निगम की मनमानी से वह परेशान हैं। अब जेई ने दो दिन में समाधान का आश्वासन दिया है।
.................
केस-4
लगातार मिल रहा आश्वासन, नहीं हुआ समाधान
शिवली के मेगा शिविर में पहुंचे मकरंदपुर कहिंजरी निवासी कृष्ण किशोर ने बताया कि एक मीटर लगा है। मगर दो बिल आ रहे हैं। इससे परेशान हो चुके हैं। कई बार शिकायत की मगर समाधान नहीं हो सका। अधिकारी काफी समय से समस्या निदान का आश्वासन देते चले आ रहे हैं। अब फिर से समाधान का आश्वासन मिला है।
................
वर्जन.....
तीन दिन के मेगा समाधान शिविर में आयी शिकायतों को हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दर्ज किया गया है। इससे इनकी मॉनीटरिंग की जा रही है। कई प्रकरणों में मौके पर समाधान दिया गया है। एक सप्ताह में दर्ज शिकायतों का समाधान किया जाएगा। - रामनरेश, मुख्य अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें