कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जीआरपी ने बिहार के यात्री को तीन घंटे बाद अस्पताल पहुंचाया। चिलचिलाती धूप के चलते कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर बिहार के यात्री श्रवण कुमार (46) की हालत बिगड़ गई।
स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत हीरालाल ने उसे स्ट्रेचर से प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित जीआरपी थाने के बाहर छोड़ दिया। करीब तीन घंटे बाद जीआरपी प्रभारी ने आरपीएफ प्रभारी को सूचना दी। उन्होंने भी इलाज के लिए नहीं भेजा। श्रवण कुमार की हालत बिगड़ने लगी।
इसके बाद जीआरपी हरकत में आई और श्रवण कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि घटना दोपहर 11 बजे की थी। किसी ने जानकारी नहीं दी थी। जब पता चला तो उसे अस्पताल भिजवाया। ब्यूरो
स्टेशन पर यात्री की हार्ट अटैक से मौत
सेंट्रल स्टेशन पर लखनऊ जाते समय एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कश्यप नगर कल्याणपुर निवासी अभिषेक (34) रोजाना की तरह सुबह लखनऊ जाने के लिए मेमू पर सवार हुआ। तभी उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस कामर्शियल की ओर से उसे मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई गई लेकिन उससे पहले यात्री की मौत हो गई। परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ब्यूरो