फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर डायरिया से एक और बच्चे की मौत, गर्मी से बढ़ रही त्वचा और आंखों की एलर्जी

Fri, 07 Jun 2019 11:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में गर्मी लगने से गुरुवार को एक और बच्चे की मौत हो गई। इसके साथ ही डायरिया, त्वचा व आंखों की एलर्जी के रोगियों की संख्या बढ़ी है। हैलट के नेत्र रोग विभाग में लोग आंखों की एलर्जी की दिक्कत लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन


हैलट और उर्सला की ओपीडी में बड़ी संख्या में गर्मी लगने के मरीज आए। गर्मी से लोगों के शरीर में नमक और पानी की कमी हो जा रही है। इससे सिर दर्द, चक्कर और बेहोशी के लक्षण उभर रहे हैं। आचार्यनगर क्षेत्र के रहने वाले राजेंद्र कुमार के छह महीने के बेटे को गर्मी लगने से दस्त शुरू हो गए।

संक्रमण फेफड़ों में फैल गया। रोगी का इलाज हैलट के बालरोग अस्पताल में ओपीडी स्तर पर चल रहा था। गुरुवार को तबियत बिगड़ने पर रोगी को अस्पताल लाया गया लेकिन मौत हो गई। वहीं, नेत्र रोग विभाग के डॉ. आरएन कुशवाहा ने बताया कि गर्मी में आंखों की एलर्जी के रोगियों की संख्या बढ़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें