फतेहपुर जिले के हथगाम में एक शख्स की मौत के मामले में बवाल हो गया। परिजनों को हत्या का शक है जबकि पुलिस एक्सीडेंट बता रही है। अंतिम संस्कार कराने पहुंची पुलिस को सामने देखकर ग्रामीण भड़क गए और पथराव कर पुलिस को खदेड़ दिया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के इस्कूरी गांव के पास प्रमोद प्रजापति (35) का शव शुक्रवार को मिला था। परिजन रविवार को खेत में शव का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे। हथगाम पुलिस गांव में तनाव होने की खबर मिलने पर अंतिम संस्कार कराने पहुंची।