फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: युवक ने ब्लेड से काटा गला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Wed, 19 Feb 2020 04:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना से परेशान परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले में गाजीपुर थानाक्षेत्र के महमदपुर गांव में बुधवार सुबह युवक ने ब्लेड से अपना गला काट लिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


यह घटना महमदपुर गांव की है। मजदूर श्याम सिंह का बेटा मोहित (18) ने गांव की प्राइमरी पाठशाला के पीछे खेत में जाकर ब्लेड से गला काट लिया। ग्रामीणों ने युवक को लहूलुहान हालत में देखर परिजनों को सूचना दी। 
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन युवक को अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। मोहित का काफी खून बह गया। घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले ही भाइयों में विवाद हुआ था। घरेलू विवाद से तंग आकर युवक के गला काटने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें