फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट में एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी.......आसपास.....इटावा डाक छोड़कर......
विज्ञापन

फोटो
डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट में एक की मौत, दो घायल
मूल शांति कार्यक्रम में लाठी-डंडों से की गई थी मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना(इटावा)। थाना क्षेत्र के ग्राम रमायन में मूल शांति के कार्यक्रम में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद लाठी-डंडों से मारपीट की गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान सैफई में मौत हो गई। मृतक के भाई ने चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम रमायन में शुक्रवार की शाम 8 बजे करीब गांव के ही पिंटू के यहां मूल शांति का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें डीजे पर नाचने को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट की घटना में प्यारेलाल (45), टीकाराम (40) पुत्रगण प्रकाश व शेर सिंह (25) पुत्र राधाकृष्ण घायल हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भरथना लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से गंभीर घायलावस्था में प्यारेलाल को पीजीआई सैफई ले जाया गया। शनिवार की सुबह प्यारेलाल की उपचार के दौरान सैफई में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्यारेलाल की भतीजी रीना ने बताया कि प्यारेलाल की पत्नी किरण देवी का 3 वर्ष पहले निधन हो गया है। उनकी 4 संताने हैं, जिसमें बड़ा बेटा कल्लू (20) कोलकाता में रहकर कपड़े की फेरी लगाकर गुजारा करता है। जबकि एक पुत्री पिंकी (16),पुत्र गोलू (12) व रोशन (8) वर्ष घर में साथ रहते हैं। शनिवार को मृतक के भाई टीकाराम ने पुलिस को गांव के 4 लोगों के खिलाफ लाठी-डंडों से हमला कर देने की तहरीर दी है। इसी मामले में दूसरे पक्ष की रानी देवी पत्नी सरनाम सिंह ने भी अपने पुत्र बृजेन्द्र के साथ मारपीट किये जाने पर 6 लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र ले लिया है, लेकिन अभी देर शाम तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। भरथना कोतवाली प्रभारी बलराज शाही ने बताया कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें