फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा डीजे ट्राली में धमाका, करंट से 1 की मौके पर मौत 6 से ज्यादा झुलसे

Sat, 15 Apr 2017 12:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद बिलखते परिजन
विज्ञापन
कानपुर में बिल्हौर के अनूपपुरवा चौबिगही गांव में मां दुर्गा की नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। डीजे सिस्टम लगी गाड़ी जैसे ही बिजली लाइन के पास से गुजरी ट्राली में जोरदार धमाका हुआ, इससे दहशत फैल गई। हाईटेंशन बिजली लाइन के चपेट में आने एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 6 से ज्यादा श्रद्धालु बुरी तरह से झुलस गए।  
विज्ञापन


अनूपपुरवा चौबिगही गांव में ग्रामीणों के द्वारा प्राचीन काली मठिया मंदिर में शुक्रवार को हवन-पूजन के बाद मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गांव में विशाल शोभा यात्रा गाजे-बाजे, भगवान की झांकियों, डीजे और अबीर-गुलाल के साथ निकाली जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे से शुरू हुआ शोभा यात्रा का कार्यक्रम अभी मंदिर के समीप पहुंचा ही था कि डीजे गाड़ी ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन में जा फंसी।

भक्ती में सराबोर ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक डीजे गाड़ी पर बैठा गांव 18 वर्षीय युवक आदर्श कुमार पुत्र रमेश कुमार करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते हुए आदर्श तेज धमाके  के साथ नीचे आ गिरा जबतकि गाड़ी पर बैठे और आसपास चल रहे संजय, पूरन, सौम्या, विपिन, निक्की, रामजी सहित कई लोग भी करंट की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद सभी ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन में ग्रामीणों ने मामले की सूचना बिजली घर को दी और बिजली आपूर्ति बंद कराकर सभी घायलों को उठाकर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने आदर्श कुमार को मृत घोषित कर दिया और घायलों को मलहम पट्टी कर घर भेज दिया। दुर्घटना की सूचना पर भाजपा विधायक भगवती सागर, जेपी कटियार, जयप्रकाश कुशवाहा, विक्रम मिश्रा आदि ने पीड़ित परिवार को ढाढस हर संभव मदद कर भरोसा दिया। मृतक युवक आदर्श कुमार के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। एकाएक धार्मिक कार्यक्रम में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें