फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करते पकड़ा तो परीक्षा की कॉपी लेकर भाग गया

Fri, 14 Apr 2017 11:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर की हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में सेशनल एग्जाम के दौरान कक्ष निरीक्षक द्वारा मोबाइल पकड़े जाने के बाद उत्तर पुस्तिका लेकर भागे छात्र को विश्वविद्यालय प्रशासन ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को प्लास्टिक टेक्नोलॉजी थर्ड ईयर में सेशनल एग्जाम के दौरान छात्र सिद्धार्थ से कक्ष निरीक्षक ने मोबाइल पकड़ा। जब पूछताछ हुई तो वह मौका देख उत्तर पुस्तिका लेकर ही भाग खड़ा हुआ।

खबर फैलते ही यूनिवर्सिटी प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में छात्र की डिटेल निकाली गई और हॉस्टल से उत्तर पुस्तिका वापस लाई गई। कुलपति प्रो. एमजेड खान ने बताया कि छात्र को सस्पेंड करते हुए डिबार कर दिया है और उसे हॉस्टल से निकाल दिया है। मामले में जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें