मधुमक्खियों के हमले से एक की मौत
मधुमक्खियों के हमले से रतनलाल नगर इलाके के तमाम लोग दहशत के मारे कमरों में छुप गए। दोपहर करीब 12 बजे अचानक मधुमक्खियों का झुंड घरों के आसपास घूमने लगा। रतनलाल नगर निवासी सतनाम (60) अपनी पत्नी गौरी के साथ घर के बाहर निकले ही थे कि अचानक मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।