फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुआ कानपुर देहात का लाल, घर पहुंची खबर तो फूटा आंसुओं का सैलाब

Fri, 17 May 2019 04:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान कानपुर देहात निवासी शहीद जवान रोहित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान कानपुर देहात के डेरापुर निवासी रिटायर्ड अर्मी के जवान गंगादीन यादव का बेटा रोहित यादव शहीद हो गया। रोहित के शहीद होने की खबर देर शाम कानपुर देहात पहुंची तो पूरे जिले में मातम छा गया। रोहित के घर पर आंसुओं का सैलाब फूट पड़ा। वहीं उनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई है। सीएचसी से डॉ. ए के रस्तोगी टीम के साथ शहीद के घर पहुंचे और उनकी पत्नी का चिकित्सीय परीक्षण कर उपचार किया गया। 
विज्ञापन




रोहित यादव 17वीं राजपूताना राइफल्स की 44वें आतंकवाद निरोधक दस्ते में शामिल थे। रोहित की 2016 में शादी हुई थी। 17 अप्रैल को अपनी छुट्टियां खत्म कर वापस लौटा था। पत्नी रूबी ने जैसे ही रोहित के शहीद होने की खबर सुनी वो बेहाेश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां विमला देवी का रो रो कर बुरा हाल है। रोहित के पिता कस्बे के अम्बेडकर नगर डेरापुर में रहते है निजी मकान में सरिया सीमेंट की दुकान चलाते हैं। जम्मू में तैनात सेना के जवान की शहादत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। परिवार का हाल जानने के लिए आसपास के गांव के साथ ही कस्बे के लोगो का जमावड़ा लग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें