कानपुर यूनिवर्सिटी में कल से एक घंटे की ऑनलाइन लेक्चर सीरीज, रोजाना विशेषज्ञ देंगे व्याख्यानछत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार से एक घंटे की ऑनलाइन लेक्चर सीरीज शुरू की जा रही है।
इसमें रोजाना अलग-अलग विषय पर विशेषज्ञ लेक्चर देंगे। विषय विशेषज्ञ भी इस दौरान छात्रों के प्रश्नों के जवाब देंगे।
meet.google.com पर जाकर छात्र ऑनलाइन लेक्चर में हिस्सा ले पाएंगे। शैक्षणिक कार्य शुरू होने तक ये लेक्चर सीरीज चलती रहेगी।
रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि ऑनलाइन लेक्चर सीरीज 12 मई से शुरू होगी। रोजाना शाम चार से पांच बजे के बीच विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। 12 मई को डॉ. संदेश गुप्ता गूगल मीट के बारे में बताएंगे। 13 मई को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डॉ. मनीष कुमार गुप्ता इंटेलेक्चुअल प्रापर्टी राइट एंड इंडियन पॉलिसी के बारे में जानकारी देंगे।
14 मई को सीएसजेएमयू के डॉ. दीपक वर्मा बेसिक ऑफ सॉफ्टवेयर टेस्टिंग टेक्निक्स एंड स्ट्रेटजी, 15 मई को बिट्स पिलानी राजस्थान के डॉ. कमलेश तिवारी इंट्रोडक्शन टू डाटा माइनिंग के बारे में बताएंगे। कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता भी इसमें जुड़कर इसकी गुणवत्ता परखेंगी।