फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उलंधन में कानपुर अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की करवाई के मुताबिक कानपुर में सबसे ज्यादा लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ है। रेंज में कानपुर अव्वल तो दूसरे नंबर पर कानपुर देहात और तीसरे नंबर पर इटावा है। आईजी ने लॉकडाउन के दौरान समीक्षा की तो यह बात सामने आई। आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि रेंज में लॉकडाउन के दौरान कानपुर में सबसे ज्यादा उल्लंघन की एफआईआर, कालाबाजारी, चालान और वाहन सीज किए गए हैं। कानपुर में चेकिंग के दौरान लॉकडाउन के उल्लंघन में 25 मार्च से 10 मई के बीच 4707 लोगों के खिलाफ 1401 एफआईआर दर्ज की गई। इसमें 4353 को गिरफ्तार किया गया। वहीं कालाबाजारी के मामले में 12 व्यापारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। शहर में 146 जगह नाकेबंदी करके चेकिंग के दौरान 45724 वाहनों का चालान, 929 वाहन सीज किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें