फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अवैध खनन में एक डंपर व दो ट्रैक्टर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बसरेहर। बसरेहर बाईपास पर खनन विभाग और आरटीओ की संयुक्त टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मौरंग से भरे एक डंपर और दो मिट्टी से भरे ट्रैक्टरों को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार शाम बसरेहर बाईपास से गुजर रहे डंपर की जब जांच की गई तो वह ओवरलोड बिना रॉयल्टी के पाया गया। इसके कुछ ही घंटे बाद रात में दो ट्रैक्टर मिट्टी से भरे हुए पकड़े गए, जो अवैध खनन की पुष्टि के बाद सीज कर दिए गए। खनन विभाग और आरटीओ ने तीनों वाहनों पर संयुक्त रूप से करीब चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
इस कार्रवाई से खनन माफिया और ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों में खलबली मच गई। खनन अधिकारी प्रदीप राज ने कहा कि आगे भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। एक डंपर ओर दो ट्रैक्टरों को सीज कर लगभग चार लाख का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें