फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरंग हुई होली की खुशियां: बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत

Mon, 29 Mar 2021 04:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
कानपुर में कल्याणपुर पनकी रोड पर इंद्रा नगर से घर लौट रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होली के दिन घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन


अम्बेडकर पुरम निवासी दीपांशु सिंह (28) रविवार को इंद्रा नगर निवासी अपने चाचा अभय सिंह के घर गया था। देर रात अभय बाइक से अपने घर के लिए निकला था। वह पनकी रोड चौकी के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने कार पर पथराव कर दिया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल दीपांशु को इलाज के लिए हैलट ले गयी। सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा ने तहरीर दी है। कार के नंबर से मालिक की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें