फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की दर्दनाक मौत, मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Thu, 01 Apr 2021 10:06 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले में जरिया थाना क्षेत्र के धगवां के पास बुधवार देर रात करीब 10 बजे ईंट लदे तेज रफ्तार ट्रक ने बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने राठ चंडौत मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


बुधवार देर रात से लगा जाम अभी भी जारी है। जाम में आधा सैकड़ा से अधिक वाहन फंसे हुए हैं। जानकारी के अनुसार नगवां निवासी पूरन लोधी का बड़ा बेटा संजय (25) बाहर रहकर फैक्ट्रियों में काम करता था। शनिवार को संजय को काम करने के लिए मुंबई जाना था।

बुधवार शाम वह अपने मोबाइल में सिम खुलवाने कस्बा सरीला गया था। वापस गांव जाते समय हादसा हो गया। मृतक युवक की एक साल की बेटी है। हादसे के बाद पत्नी व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर एसडीएम अजीत परेश व सीओ विवेक यादव परिजनों वह ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं। ग्रामीण मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल परिजन उरई में रह रहे मृतक के ताऊ के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें