फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: साइकिल सवार हलवाई को वाहन ने 10 मीटर तक घसीटा, रूह कंपा देने वाले हादसे में तोड़ा दम

Thu, 16 Feb 2023 12:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

यूपी के फतेहपुर जिले में हुए सड़क हादसे में हलवाई की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
लक्ष्मीचंद्र गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले में बरात में खाना बनाने के बाद गुरुवार सुबह घर जा रहे हलवाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटनास्थल पर वाहन की चपेट में आने से हलवाई और साइकिल के फंसकर घसीटने के निशान मिले हैं। ललौली पुलिस मौके पर पहुंची। अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। किसी ट्रक की चपेट में आने से हादसे का कयास लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव निवसी लक्ष्मीचंद्र गुप्ता (60) हलवाई थे। गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव में बुधवार को एक बारात में खाना बनाने गए थे। जहां साइकिल से सुबह करीब छह बजे घर लौट रहे थे। गाजीपुर- बहुआ मार्ग पर ललौली थानांतर्गत बरौंहा के पास हलवाई को किसी वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर वाहन नहीं दिखा। वाहन के ब्रेक मारने की जगह पर टायर की रगड़ने के निशान रोड पर मिले हैं। उस जगह से करीब 10 मीटर दूर हलवाई का शव पड़ा था। साइकिल करीब 40 मीटर दूर पड़ी थी। यह देखकर पुलिस ने माना कि वाहन में हलवाई और उसकी साइकिल फंस गई। दोनों को वाहन घसीटता ले गया।
विज्ञापन


हादसा किसी ट्रक की चपेट में आने से हुआ है। दुर्घटना से पत्नी अनीता देवी और परिजनों का हाल बेहाल हो गया। वह अपने पीछे तीन बेटे अंकित, सुभाष, सुशील को छोड़ गए हैं। उनकी चार बेटियां रिंकी, नीतू, प्रियंका, दिव्या शादीशुदा हैं। छोटी बेटी अंकिता अविवाहित है। परिवार के लोग अंकिता की शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें