फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, एक की मौत, साथी घायल

Sun, 14 Feb 2021 03:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार को कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकी दूसरा घायल हो गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इटावा बहरून टोला निवासी मोहम्मद वाशिद (40) पुत्र जाहिद बाइक से शादी के कार्ड बांटने लखनऊ की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


साथ में लंगई टीला निवासी फिरोज (27) पुत्र उस्मान भी थे। रविवार दोपहर एक बजे के करीब बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना तालग्राम के बिचपुर्वा भवनियापुर के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा। जहां वाशिद को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल का इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें