यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। परिजन एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मौदहा के क्योटरा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
बांदा मार्ग पर शुक्रवार को टेढ़ा के पास लोडर और ऑटो की टक्कर हो गई। इससे एक महिला की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की बहन के बेटे के बरहौं संस्कार में शामिल होने के लिए सभी मौदहा के क्योटरा गांव जा रहे थे।