फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से सनी बड़े भाई की लाश देख बेहोश होकर गिर पड़ा, होश आते ही कही ये दर्दभरी बात

Thu, 15 Jun 2017 03:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
ट्रक और लोडर की टक्कर में लोडर चालक की मौत
जब उसने अपने बड़े भाई की लाश देखी तो बेहोश होकर गिर पड़ा। जैसे ही होश आया तो मुंह से निकला 'छोड़ कर चले गए भैया अब घर की गाड़ी कैसे चलेगी'। उसके इन शब्दों में अपने भाई को खोने का गम और परिवार का सहारा छिनने का दर्द दोनों छलक रहा था। 
 


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो
कानपुर देहात के पतारा गांव में ये मर्मिक दृश्य देखने को मिला जब एक भाई अपने बड़े भाई का शव लेने अस्पताल पहुंचा। भाई की खून से सनी हुई लाश से जैसे ही उसका सामना हुआ वो उसे देखते ही बेहोश होकर गिर पड़ा। होश आया तो रो-रो कर उसका बुरा हाल था।     कानपुर देहात के पतारा में शुक्रवार को एक बेकाबू ट्रक और लोड़र भिड़ंत हो गई। इसमें युवक के भाई की मौत हो गई जो उस समय लोडर चला रहा था।भिड़त इतनी तेज थी की लोडर के परखच्चे उड़ गये। युवक की मौत की खबर सुनते ही घर में मातम छा गया।

 
विज्ञापन

3 of 4
ट्रक और लोडर की टक्कर में लोडर चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
गुरूवार सुबह 6 बजे लोड़र चालक रंजीत(28) बिस्कुट लेकर दुकानों में सप्लाई करने जा रहा था कि तभी पतारा गांव के निकट कानपुर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से लोडर को टक्कर मार दी। रंजीत की मौके पर मौत हो गई।

ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोडर चालक की शिनाख्त रंजीत वर्मा (28) पुत्र राम अवतार ग्राम राधन शिवराजपुर निवासी के रूप में हुई। रंजीत के परीवार में उसके दो छोटे भाई महेंद्र और प्रदीप हैं। रंजित की कमाई से ही परिवार का पेट पल रहा था।

 
विज्ञापन

4 of 4
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पाकर जब छोटा भाई महेंद्र चाचा ताराचंद के साथ अस्पताल पहुंचा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। वह बेहोश हो गया। रंजीत को खोने का दर्द छोटे भाई महेंद्र की आंखों में साफ छलक रहा था। वह फूट-फूट कर रोता रहा। बाद में किसी तरह उसे संभाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें