कानपुर के गुमटी नंबर-9 के पास ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दूसरे की हालत गंभीर
- फोटो : गूगल
कानपुर में गुमटी नंबर-9 के पास मंगलवार देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। पीछे बैठे छात्र अमन पाल (20) की हादसे में मौत हो गई। साथी सुधांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चला रहा ये लोग दोस्त की बर्थ डे पार्टी से लौट रहे थे।
किदवईनगर अजीतगंज निवासी अमन बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था। प्राइवेट नौकरी करने वाले पिता दिनेश चंद्र पाल ने बताया कि अमन मंगलवार रात कालोनी के रहने वाले सुधांशु सिंह, संतोष, अनिकेत व आकाश के साथ तीन बाइकों से नवाबगंज में रहने वाले दोस्त अमन ठाकुर की जन्मदिन पार्टी में गए थे।