फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 दिन की बच्ची पति की गोद में छोड़ महिला की मौत, पुलिस को पता चला तो गांव में रहा कर्फ्यू सा नजारा

Wed, 03 Jul 2019 08:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन
कानपुर के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर (राहा) गांव में बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। उसको चार दिन पहले प्रसव हुआ था। सूचना पाकर आए मृतका के मायके वालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी राजकुमार सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी मोहिनी देवी (30) गर्भवती थी। बीती 29 जून को उसने एक बच्ची को जन्म दिया था जिसकी 02 जुलाई (मंगलवार) को मौत हो गई थी। 

 
विज्ञापन

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप चार दिन पहले हुआ था प्रसव, अस्पताल में हुई मौत

इधर, बच्ची की मौत के बाद उसकी मां मोहनी की भी हालत बिगड़ गई। जिसको परिजनों ने सीएचसी घाटमपुर में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया। लेकिन, हैलट पहुंचने पर मोहिनी की भी मौत हो गई तो परिजन शव को वापस गांव ले आए। 

वहीं, मोहिनी की मौत की सूचना उसके मायके ग्राम दपसौरा थाना चांदपुर (फतेहपुर) पहुंची तो उसके भाई और अन्य लोग शीतलपुर पहुंचे। उन्होंने मोहिनी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। महिला की हत्या की सूचना पर भारी पुलिस बल शीतलपुर गांव पहुंचा।

लेकिन, जब हकीकत पता चली तो पुलिस वापस लौट आई। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि मोहिनी के पति की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि मामले की सत्यता उजागर होने के बाद मृतका के मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है जिसके चलते पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें