फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: 15 किलो गांजे के साथ एक गिरफ्तार, दो साथी फरार, दो बाइकें बरामद

Sun, 02 Aug 2020 07:49 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले में बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने स्वाट टीम की मदद से 15 किलो गांजा समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। आरोपी लॉकडाउन के दौरान नोएडा से गांव आया था और नशे का कारोबार शुरू कर दिया।
विज्ञापन


उसने बिहार से गांजा लाकर बिलग्राम, माधौगंज और सांडी थाना क्षेत्र के साथ ही कन्नौज में बेचने की बात स्वीकार की है। सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाहा ने बताया कि कोतवाली में तैनात एसआई संजय सिंह और स्वाट टीम के प्रभारी बृज किशोर सिंह को शनिवार शाम सूचना मिली कि कुछ लोग गांजा लेकर सदरपुर और बिरौरी के पास जा रहे हैं।

पुलिस टीम ने बिरौरी मोड़ पर शक होने पर दो बाइक सवार तीन युवकों को रोका तो वह भागने लगे। इस पर पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके पास से एक बोरी में साढ़े पंद्रह किलो गांजा बरामद हुआ। कोतवाली में पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम श्रीनारायण मिश्रा उर्फ शिवम बताया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शिवम के दो साथी फरार हो गए। दो बाइकें  पुलिस ने बरामद की हैं। एसआई संजय सिंह ने बताया कि 2019 में नोएडा में फेज-3 कोतवाली में शिवम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। लगभग तीन माह पहले वह जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें