फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम डेढ़ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा में कारोबारी से साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर खाते से डेढ़ लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने साइबर और बर्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बर्रा विश्वबैंक एच ब्लॉक निवासी कारोबारी संजीव सिंह के अनुसार आईसीआईसीआई बैंक के दो क्रेडिट कार्ड हैं। मंगलवार सुबह उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताया। कहा कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जा रही है इसके लिए सहमति चाहिए। हामी भरने पर कॉलर ने वाट्सएप पर लिंक भेजा और फार्म भरने को कहा। लिंक खोलने पर उनका मोबाइल हैक हो गया और कुछ ही देर में दोनों कार्ड से डेढ़ लाख रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए। थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें