फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिल्ली में बेटी का इलाज कराती रही महिला, आवास पर हो गया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के रतनपुर निवासी रख्शी खानिम ने कुछ लोगों पर आवास पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को थाने में तहरीर दी। पीड़िता के अनुसार वह बीमार बेटी का इलाज कराने दिल्ली गई थी। इसी दौरान किसी ने रिश्तेदार बताकर उसके आवास पर कब्जा कर ताला डाल दिया। आरोपी उसकी गृहस्थी का सामान भी लोडर में भरकर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रख्शी खानिम के मुताबिक रतनपुर में उनके नाम पर आवास आवंटित हुआ था। दो साल से वह दिल्ली में रहकर बीमार बेटी का इलाज करा रही है। बीच-बीच में आकर घर की देख-रेख करती है। बुधवार को जब वह घर आई तो उनकी चाबी से ताला नहीं खुला। पड़ोसियों से पता चला कि कुछ दिन पहले अज्ञात लोग खुद को उनका रिश्तेदार बताकर घर का सामान लोडर में भर ले गए। आरोपियों ने आवास में बिजली कनेक्शन करवाकर ताला डाल दिया। पनकी थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें