साथ ही गिरोह के लोग युवतियों के साथ रेप करते हैं। साक्ष्य के तौर पर 19 वीडियो भी एसपी केशव कुमार चौधरी को उपलब्ध कराए थे। एसपी के निर्देश पर सीओ रसूलाबाद रामशरण सिंह ने जांच की तो वीडियो सच पाए गए। वीडियो के आधार पर लोगों को चिह्नित करने का काम चल रहा है। सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि आरोपी प्रमोद को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। वीडियो से कई और लोगों की पहचान होने की संभावना है।
पीड़ित युवतियों का भी कराया जा सकता है मेडिकल
कानपुर देहात। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने 19 वीडियो एसपी केशव कुमार चौधरी को उपलब्ध कराए थे। यह वीडियो पुलिस के लिए साक्ष्य के अलावा बड़ा मददगार साबित हो सकते हैं। इन वीडियो के माध्यम से आरोपियों को चिह्ति करने में मदद मिल रही है। वहीं, पीड़ितों की पहचान करने में वीडियो मददगार हैं।
सूत्रों की माने तो वीडियो में आरोपी युवक सुनसान स्थान में प्रेमी युगल को पकड़ कर उनसे बातचीत करते थे। इससे पीड़ितों के नाम पता भी उजागर हो रहे हैं। अब पुलिस पीड़ित युवतियों से संपर्क करने के प्रयास में लगी है। अगर वह तैयार हुईं तो उनका मेडिकल कराकर मामले को और मजबूत किया जा सकता है। फिलहाल आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।
युवतियों को ब्लैकमेल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। वहीं, सीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह वीडियो से आरोपियों को चिह्नित करने के साथ पीड़ितों की भी पहचान करके उनसे बात कर लें। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
केशव कुमार चौधरी एसपी