फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाकर युवतियों को ब्लैकमेल करनेवाला गया जेल, आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

Fri, 25 Sep 2020 11:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में सुनसान स्थानों में मिलने वाले प्रेमी युगलों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले एक आरोपी को गुरुवार को माती स्थित कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, एक और नामजद आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तहरीर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


इस कृत्य में शामिल और लोगों को वीडियो के माध्यम से चिह्नित करने का प्रयास चल रहा है। आईपीएस अमिताभ ठाकुर की तहरीर पर हनुमान नगर, असालतगंज रसूलाबाद के प्रमोद यादव व मायाराम निवादा के अंकित वर्मा पर दुष्कर्म, छेड़छाड़, धमकाने, धोखाधड़ी आदि गंभीर धाराओं में बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने रात में आरोपी प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

जबकि उसके साथी अंकित वर्मा को इसकी भनक लग गई थी, वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार करने के प्रयास में संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। बता दें कि आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने रसूलाबाद क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय होने की बात कही थी जो सुनसान क्षेत्र में मिलने वाले प्रेमी युगलों के अश्लील वीडियो बना कर उन्हें ब्लैकमेल करता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

साथ ही गिरोह के लोग युवतियों के साथ रेप करते हैं। साक्ष्य के तौर पर 19 वीडियो भी एसपी केशव कुमार चौधरी को उपलब्ध कराए थे। एसपी के निर्देश पर सीओ रसूलाबाद रामशरण सिंह ने जांच की तो वीडियो सच पाए गए। वीडियो के आधार पर लोगों को चिह्नित करने का काम चल रहा है।  सीओ रामशरण सिंह ने बताया कि आरोपी प्रमोद को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। वीडियो से कई और लोगों की पहचान होने की संभावना है।

पीड़ित युवतियों का भी कराया जा सकता है मेडिकल
कानपुर देहात। आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने 19 वीडियो एसपी केशव कुमार चौधरी को उपलब्ध कराए थे। यह वीडियो पुलिस के लिए साक्ष्य के अलावा बड़ा मददगार साबित हो सकते हैं। इन वीडियो के माध्यम से आरोपियों को चिह्ति करने में मदद मिल रही है। वहीं, पीड़ितों की पहचान करने में वीडियो मददगार हैं।

सूत्रों की माने तो वीडियो में आरोपी युवक सुनसान स्थान में प्रेमी युगल को पकड़ कर उनसे बातचीत करते थे। इससे पीड़ितों के नाम पता भी उजागर हो रहे हैं। अब पुलिस पीड़ित युवतियों से संपर्क करने के प्रयास में लगी है। अगर वह तैयार हुईं तो उनका मेडिकल कराकर मामले को और मजबूत किया जा सकता है। फिलहाल आरोपियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।

युवतियों को ब्लैकमेल करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हैं। वहीं, सीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह वीडियो से आरोपियों को चिह्नित करने के साथ पीड़ितों की भी पहचान करके उनसे बात कर लें। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
केशव कुमार चौधरी एसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें