फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक बार बीपी बढ़ा तो जीवन भर चलेगी दवा’

Wed, 24 Feb 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक बार ब्लड प्रेशर (बीपी) बढ़ा तो जीवन भर दवा चलेगी। कुछ लोगों का बीपी दवाओं से नार्मल हो जाता है तो वे बिना डॉक्टर की सलाह लिए दवाएं खाना छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों को अचानक समस्या हो सकती है।
विज्ञापन


यह कहना है हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. जमील का। डॉ. जमील मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ कानपुर और एक अस्पताल के तत्वावधान में मर्चेंट्स चैंबर में आयोजित हेल्थ अवेयरनेस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि खानपान व लाइफस्टाइल में सुधार, आधा घंटा रोज व्यायाम, तनाव को कम लेकर बीपी की बीमारी से बचा जा सकता है। बीपी गड़बड़ हुई तो कई बीमारियां हो जाती हैं। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एएस प्रसाद ने ज्यादा उम्र के प्रभावों को कम करने पर चर्चा की।
विज्ञापन


इससे पूर्व क्लब के अध्यक्ष रो. सीके अरोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। क्लब सचिव अमित मेहरोत्रा ने क्लब की योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान रूफी वकी, सुरेंद्र गुप्ता, सुधीर मेहरोत्रा, कमलकांत दीक्षित, शशिकांत शर्मा, अशोक मेहरोत्रा, इस्लामुल हक, तौफीक अहमद, आरएस ग्रोवर, विनोद पांडेय, सुशील चक, राजीव अग्रवाल, रामचंद्र जैन, मो. वासिक, गौरव तिवारी, गौरव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें