फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विश्व नवकार दिवस पर शहर में आज गूंजेगा शांति का स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। विश्व शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य से नौ अप्रैल को विश्व नवकार दिवस का आयोजन वैश्विक स्तर पर 108 देशों में एक साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जैन धर्म के पवित्र णमोकार मंत्र का सामूहिक जाप कर शांति और सद्भाव का संदेश दिया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को स्वरूपनगर स्थित सेंटर में हुई बैठक में जीतो (जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन) के मुख्य संयोजक सुधींद्र जैन ने दी।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि कानपुर में मुख्य कार्यक्रम माल रोड स्थित नानाराव पार्क के श्री श्याम महोत्सव स्थल पर सुबह 8:03 से 9:36 बजे तक होगा। इसमें बड़ी संख्या में भक्त नवकार महामंत्र का उच्चारण करेंगे। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, एचबीटीयू, डीपीएस आजादनगर, एमआर जयपुरिया और अन्य संस्थान अपने परिसरों में भी सामूहिक जाप करेंगे।


सीएसजेएमयू में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. विनय पाठक मुख्य अतिथि होंगे जबकि मुख्य स्थल पर महापौर प्रमिला पांडेय की उपस्थिति रहेगी। शहर में 10,000 से अधिक लोगों के इस आयोजन में भाग लेने की संभावना है। बैठक में अध्यक्ष मनीष कटारिया, महामंत्री अमित जैन, सुधीर जैन, अन्नू जैन, प्रखर जैन, अमित जैन, पारुल जैन, अनूप जैन, रोहन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें