फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: यूपी के इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे स्कूल, बच्चों की मांग पर DM की घोषणा, छात्रों में खुशी

Thu, 18 Dec 2025 07:23 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पिछले कुछ दिनों से जिलाधिकारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के संदेश आ रहे थे। बच्चों ने मासूम अंदाज में 'डीएम अंकल, छुट्टी कर दीजिए' लिखकर ठंड को देखते हुए अवकाश की मांग की थी। 
विज्ञापन
यूपी के इस जिले में दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपरीत मौसम और बढ़ती ठंड के बीच जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने स्कूली बच्चों की सिफारिश पर कानपुर जिले के सभी विद्यालयों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। डीएम ने 19 और 20 दिसंबर को नर्सरी से कक्षा 12वीं तक संचालित सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बच्चे भेज रहे थे डीएम को संदेश
पिछले कुछ दिनों से जिलाधिकारी के सरकारी मोबाइल नंबर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के संदेश आ रहे थे। बच्चों ने मासूम अंदाज में 'डीएम अंकल, छुट्टी कर दीजिए' लिखकर ठंड को देखते हुए अवकाश की मांग की थी। 
विज्ञापन

छात्रों ने बजाईं तालियां
प्रिया, प्रांशु, संवृद्धि, पल्लू, प्रसिद्धि और नमा सहित कई बच्चों के संदेशों को डीएम ने गंभीरता से लिया। गुरुवार को जिलाधिकारी प्राथमिक विद्यालय नगवां पहुंचे थे। यहां ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस साइंस एंड इनोवेशन लैब के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से बच्चों के सामने ही अवकाश की घोषणा की। यह सुनते ही विद्यालय परिसर तालियों और बच्चों की खुशी से गूंज उठा। डीएम ने कहा कि बच्चों की सेहत प्रशासन की प्राथमिकता है। ठंड और मौसम की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

कक्षा आठ तक के स्कूल 20 तक रहेंगे बंद 
औरैया में शीतलहर को देखते हुए डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी की संस्तुति पर बीएसए संजीव कुमार ने 19 व 20 दिसंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। बीएसए ने बताया कि कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालय दो दिन तक बंद रहेंगे। इस दौरान परिषदीय विद्यालय के शिक्षक नियमित विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें