फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महाना की शिकायत पर चंद घंटों में पाट दिया सड़क का गड्ढा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सुबह मार्निंग वाक पर निकले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन के हरजिंदरनगर चौराहे के पास गड्ढा देख अफसरों को सूचना दी। एनएचएआई ने चंद घंटों में गड्ढा पाटते हुए सड़क समतल की। महाना सुबह हल्की बारिश के दौरान मार्निंग वाक कर रहे थे।
विज्ञापन


हरजिंदरनगर चौराहे के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विसलेन में चैंबर के बगल में उन्हें सड़क धंसी नजर आई। गड्ढा कई फीट गहरा था। हादसे की आशंका देख उन्होंने एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव को फोन कर तुरंत गड्ढा पटवाने के निर्देश दिए।

प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने बताया कि सूचना मिलते ही जेसीबी सहित गैंग को मौके पर भेजा। वहां जलकल विभाग या जल निगम का ईंटों से बना सीवर चैंबर है। चैंबर भरने से पानी रिसकर निकला होगा तो गड्ढा हो गया। गड्ढे में मिलिंग मैटेरियल (सड़क तोड़ते समय निकली तारकोल मिक्स गिट्टी) भरवाकर कुटाई करा दी है। मौसम सही होते ही उसके ऊपर तारकोल मिक्स गिट्टी बिछवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें