कानपुर। जूही में शनिवार को ई-रिक्शे में रखे चार ड्रमों में प्रतिबंधित 2.5 कुंतल मांस पुलिस ने पकड़ लिया। लोडर में मांस लदे होने की सूचना पुलिस को बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने दी थी। पूछताछ में ई-रिक्शे में बैठे इरशाद व दिलशाद ने बताया कि वह मछरिया निवासी अपने चाचा सखाउद्दीन उर्फ सैफी के यहां से भैंस का मांस लेकर जा रहे हैं।
इसके बाद पुलिस कर्मियों ने नौबस्ता पुलिस को उसके चाचा के घर का पता बताया। नौबस्ता पुलिस ने वहां छापा मारा तो सहाउद्दीन के घर के बाहर से खड़े एक ई-रिक्शे में चार ड्रम बरामद हुए। पुलिस ने सैफी के साथी जावेद आलम के घर पर एक ड्रम काले रंग की खाल मिली। मामले में पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जूही थाने में इरशाद व दिलशाद के खिलाफ व नौबस्ता में सैफुद्दीन व जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।