फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यानाथ आज आएंगे कानपुर, देंगे शहर को सौगात

Tue, 26 Feb 2019 11:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को 1 घंटा 20 मिनट तक कानपुर में रहेंगे। वह गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार सुबह 9:50 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय स्थित हैलीपेड पर उतरेंगे।
विज्ञापन


9:55 बजे वह मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना होंगे। सुबह 10 से 11 बजे तक मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहां से 11:05 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय के हैलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से 11:10 बजे वह प्रस्थान कर जाएंगे।

कानपुर के बाद मुख्यमंत्री फतेहपुर जिले के दौरे पर निकलेंगे। जिले को सेहत, सड़क, पेयजल, आंगनबाड़ी से जुड़ी 41 परियोजनाओं का शिलान्यास व आठ का लोकार्पण कर विकास की सौगात देंगे। यहां से वह 1:30 बजे प्रतापगढ़ के लिए रवाना होंगे। 
विज्ञापन


सीएम के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन भी रहेंगे। दो घंटे में सीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनका हेलीकाप्टर 11:30 बजे पहुंचेगा।

दोपहर एक बजे तक योगी जनसभा, शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 5212.94 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास और 3838.05 लाख के निर्मित कार्यों का लोकार्पण और 30 नए आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें