सजेती के बरीपाल कस्बा की मस्जिद में मिले जमाती
- फोटो : amar ujala
दिल्ली में हजरत निजामुद्दीन औलिया मरकज के मामले के बाद घाटमपुर सजेती क्षेत्र के बरीपाल कस्बे की मस्जिद में भी तब्लीगी जमात के 11 सदस्य ठहरे मिले। बुधवार को पहुंची पुलिस ने सभी को निकालकर कानपुर के हैलट अस्पताल में जांच के लिए भेजा।
इनकी सूची बनाकर जिला प्रशासन को भी भेजी गई है। जमातियों ने बताया कि 24 फरवरी को 11 लोग नई दिल्ली से कानपुर आए। यहां तब्लीगी जमात के लिए रूट निश्चित करने के बाद घाटमपुर की कजियाना मस्जिद पहुंचे। यहां वे लोग तीन दिन रुके। इसके बाद गजनेर (कानपुर देहात) की मस्जिद पहुंचे।
15 दिन रुकने के बाद दोबारा घाटमपुर की कजियाना मस्जिद पहुंचे और चार दिन रुके। 24 मार्च को सजेती क्षेत्र की बरीपाल की बड़ी मस्जिद पहुंचे थे। तब से वहीं थे। चार अप्रैल को उन्हें दिल्ली जाना था, ट्रेन में रिजर्वेशन भी हो चुका था लेकिन लॉकडाउन की वजह से वे लोग नहीं जा पाए। जमातियों ने बताया कि इस दौरान ग्राम प्रधान ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था।
जमात में ये लोग हैं
मो. मारूफ (48), मो. इरशाद (47), मो. इकराम (35), निजामुद्दीन (48), मो. सारिक (21) सभी निवासी चुंगी नंबर-2 लालकुआं, थाना प्रहलादपुर (नई दिल्ली), नसीम (27), इस्लामुद्दीन (53), निवासी विश्वकर्मा कालोनी थाना प्रहलादपुर, साहब अली (49) निवासी मोहल्ला सुरकन खुरी थाना सूरजकुंड फरीदाबाद (हरियाणा), रऊफ मियां (50) निवासी पिपरिया थाना तुर्क कोलिया मोतीहारी जिला चंपारन (बिहार), मो. रेहान (32) थाना कालका जी (नई दिल्ली) और खुर्शीद (48) निवासी नई दिल्ली।