कानपुर। केसीए से संबद्ध सदर्न क्लब की ओर से आयोजित प्रथम हरेंद्र पाल आनंद क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में ओलंपिक क्लब ने एमयूसी क्लब को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
श्यामनगर स्थित आरपीसीए क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमयूसी क्लब की टीम 19 ओवर में मात्र 37 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से सीमोन मसीह ने 19 और विराट शुक्ला ने 15 रन बनाए। वहीं ओलंपिक क्लब के गेंदबाज राज कुमार और अभिजीत सिंह ने तीन-तीन विकेट झटके।
इसके बाद ओलंपिक क्लब की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ आठ ओवर में 38 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। टीम से सुसंस्कृत ने 23 और मोहम्मद हैरिस ने 11 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। मैन ऑफ द मैच सीमोन मसीह को चुना गया।