फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओलंपिक क्लब सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में ओलंपिक क्लब ने कानपुर स्टारलेट को 97 रन से पराजित किया। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में ओलंपिक क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 173 रन बनाए। पुनीत पाल ने 82 रन, वीर प्रताप ने 37 रन बनाए। सुरेंद्र सिंह, विकास सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। कानपुर स्टारलेट की पूरी टीम 14 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रेयांस सिंह ने 20 रन की पारी खेली। अभिजीत सिंह ने चार, अनिकेत यादव व राज कटियार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अभिजीत सिंह को चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन

-
अंडर-14 ट्रायल समाप्त, अगले सप्ताह से मुकाबले
कानपुर। केसीए से आबद्ध व स्पोर्टिंग यूनियन क्लब की ओर से तृतीय दीबा नसीम खान अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता फॉर जेएमडी ट्राॅफी के दो दिवसीय ट्रायल मंगलवार को समाप्त हुए। ट्रायल में कुल 502 खिलाड़ियाें ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कानपुर साउथ मैदान पर हुए ट्रायल में चयनकर्ता इंदरपाल सिंह और सीमा सिन्हा ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को नेट्स पर बल्लेबाजी, गेंदबाजी और विकेटकीपिंग के माध्यम से परखा। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों की टीमें बनाकर अगले सप्ताह से मैच कराए जाएंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव राहुल पाल ने दी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें